Notice Board

महाविद्यालय में इलाहाबाद राज्य विश्व विद्यालय, इलाहाबाद के कला संकाय, विज्ञान संकाय,वाणिज्य संकाय की स्नातक उपाधि व परास्नातक उपाधि के लिए प्रवेश प्रारभ है

छात्र/छात्राओं के प्रवेश के लिये कार्यालय प्रात: ९ बजे से सांय ४ बजे तक, शनिवार को दोपहर १२ बजे तक खुला रहेगा।

स्नातक द्वितीय वर्ष ,तृतीय वर्ष व परास्नातक का प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाफल घोषित होने के एक सप्ताह के बाद प्रारम्भ होगा।

महाविद्यालय NEP 2020 द्वारा संचालित है। स्नातक में 6 सेमेस्टर, परास्नातक में 4 सेमेस्टर तथा डी एल एड में 4 सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली लागू है।

Photo Gallery

College Rule

प्रवेश सम्बन्धी नियम

आवेदन पत्र की सभी प्रविष्टियाँ विधिवत् भर कर उसे प्राचार्य की स्वीकृति हेतु निर्धारित तिथि तक कार्यालय में देना होगा। आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित संलग्नक दो प्रतियों में अवश्य लगायें, अन्यथा आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।

१. संस्थागत विद्यार्थी ने जिस संस्था से परीक्षा दी हो, वहाँ के प्रधानाचार्य द्व ा र ा
प्रदत्त चरित्र प्रमाण-पत्र (यह नियम व्यक्तिगत विद्यार्थी के लिये नहीं है।)
२. उत्तीर्ण की गई अन्तिम परीक्षा की अंक तालिका (मार्वâशीट) की प्रमाणित
सत्य प्रतिलिपि। (दो प्रतियों में)
३. स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र। (मूल)
४. हाईस्वूâल परीक्षा की अंक-तालिका एवं प्रमाण-पत्र की प्रमाणित
प्रतिलिपि। (दो प्रतियों में)
५. पिता/पति/अभिभावक की मासिक आय प्रमाण-पत्र।
६. जाति प्रमाण-पत्र।
छात्र/छात्राओं को निर्धारित तिथि तक समस्त शुल्क जमा करने होंगे अन्यथा प्रवेशार्थी का आवेदन पत्र निरस्त समझा जायेगा। निर्धारित शुल्क तथा सम्बन्धित प्रपत्रों को जमा करने पर ही छात्र/छात्रा का प्रवेश स्थायी हो सकेगा। प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को विश्विद्यालय, महाविद्यालय एवं विभागीय आदेशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

विषय में परिवर्तन

१. प्रत्येक छात्र/छात्राओं को अत्यन्त सावधानी पूर्वक विषयों का चयन करना चाहिये। एक बार चुने गये विषयों में सामान्तया परिवर्तन की स्वीकृति नहीं दी सकती है। यदि किन्ही अपरिहार्य कारणों से विद्यार्थी विषय में परिवर्तन करना चाहता है तो उसे निर्धारित तिथि के भीतर ही इसके लिए आवेदन करना होगा। विषय परिवर्तन में पूर्व सम्बन्धित विभाग के प्राध्यापक से अनुमति लेना आवश्यक होगा। यद्यपि इस सम्बन्ध में प्राचार्य का निर्णय ही अन्तिम माना जायेगा।

२. विषय परिवर्तन की अनुमति मिल जाने पर यह छात्र/छात्रा का उत्तरदायित्व होगा कि वह तुरन्त महाविद्यालय के कार्यालय से सम्पर्वâ स्थापित कर अपने आवेदन पत्र तथा अन्य प्रपत्रों में विषय सम्बन्धी आवश्यक सुधार करवा लें।.

३. यदि कोई छात्र/छात्रा स्नातक स्तर पर ऐसा विषय लेना चाहे जिसका उसके पूर्व अध्ययन न किया हो तो उसे ऐसा करने से पहले उस विषय के प्राध्यापक व कालेज के प्राचार्य की अनुमति प्राप्त करनी होगी।

परीक्षा सम्बन्धी नियम

कालेज में प्रत्येक विषय में व्याख्यान में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। प्रत्येक विषय में पृथक रुप से उपस्थित अनिवार्य है। वार्षिक परीक्षा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय, पैâजाबाद के अधिनियमों के अनुसार विश्व विद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि से प्रारम्भ होगी।